रायपुर। प्रदेश में संविदा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। कर्मचारियों की हड़ताल जनता को परेशानी हो रही है। इस बीच, कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है। इस खबर से कर्मचारी खुश हो जाएंगे। इसका कारण यह है कि 6 जुलाई को भूपेश कैबिनेट की बैठक होगी।
कैबिनेट की इस बैठक में कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने के लिए राज्य सरकार नियमितिकरण के प्रस्ताव को मंजूर कर सकते हैं, मिली जानकारी के अनुसार नियमितिकरण को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि फिलहाल सभी विभागों से जानकारी मांगी गई है। किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले सभी से चर्चा करेंगे।
यह भी जाने: कर्मचारियों के जख्मों पर मरहम लगाए सरकार ……संयुक्त मोर्चा
सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने कल से अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा की है। स्वास्थ्य विभाग और पंचायत विभाग इस आंदोलन से प्रभावित होंगे। विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है क्योंकि नियमितीकरण की मांग पूरी नहीं हुई है।
[…] यह भी जाने: 6 जुलाई को भूपेश कैबिनेट की बैठक ,सरकार … […]